क्या नया होता है नववर्ष मे?
क्या सूरज पूर
की जगह पश्चिम
से निकलता है?
क्या चंद्रमा
रात की जगह
दिन मे निकलता है?
क्या नया होता है
इस दिन मे?
कुछ तो नया नही होता है
सब कुछ तो वही होता है
वही दिन वही रात
वही सूरज वही चांद
वही आसमान
वही आप वही हम
तो क्यो मनाये हम
इस दिन का जश्न?
हर दिन नया दिन होता है
जिसे पूरे जोश के साथ
शुरु करना चाहिये
सकारात्मक सोच के साथ
अतीत से सीखकर आगे बढ़े
जिंदगी आगे बढ़्ने का नाम है
इन्ही संकल्पो के साथ
नववर्ष की शुरुआत करें.


 गरिमा
डिंडोरी, मध्य प्रदेश


0 Responses

एक टिप्पणी भेजें