मिथिला के मध्य पुराना नगर है
कोसी के तट पर बसा शहर है।
ये श्रृंग ऋषि का धाम है।
भारत, बिहार की शान है।।
भगवान शिव का सिंहेश्वर मंदिर
बिहार को वरदान है।
महाशिव रात्रि का मेला यहाँ का
भारत में जिसका नाम है।।
बौद्ध धर्म के विहार यहाँ,
मठ मिठाई था,
ज्ञान की पहली किरण,
यहाँ पर फूटा था।
दो नदियों के मध्य
दौरम मधेपुरा पुराना नाम है
धारा बदलने में माहिर
कोसी नदी की पहचान है।
मधेपुरा यदुवंशियों का
नया गोकुल धाम है।
लोक देवता में वीरलोरिक
कारू खिरहर, खेदन,
घोघन का नाम है।।
मधेपुरी अंदाज यहाँ का
सामाजिक सद्भावना का धाम है,
भूपेन्द्र, भोली, शिवनंदन, वी.पी.मंडल
का बड़ा योगदान है।
राजनीति का नया कुरूक्षेत्र
जो राजनेताओं की आन है,
इतिहासों ने सदा किया है
मधेपुरा का सम्मान है।
इलाहाबाद के भारतीय कांग्रेस अधिवेशन में,
बिहार से थे चालीस आजादी के अग्रदूत।
अनंत, गिरवरनारायण, बाबूलाल, रासबिहारी मंडल,
मधेपुरा से थे जिसमें चार सुपुत्र।
कृपलानी, लोहिया, जयप्रकाश
कर्पूरी का समाजवादी स्थान है।
अंग्रेजों से लोहा लेनेवाले,
रासबिहारी मंडल पर शान है।
हम कोसी नदी के मुख्य धारा में बसकर,
हैं कोसी में जीते-मरते।
राजनीति के उथल-पुथल में रहकर,
हैं विकास में पिछड़ते।
चन्दन कुमार
बी. एड्., स्नातकोत्तर (हिन्दी), यूजीसी नेट उत्तीर्ण,
पटना विश्वविद्यालय, पटना।
मोबाइल नं0 - 8051565610
बहुत खूब लिखे हैं चन्दन भाई अपने ... !
आपकी रचना काफी काबिले तारीफ हैं .... !
आशा करते हैं आगे भी आपकी और काफी बेहतरीन रचना पढने को मिलेगी .... !
bahut satig hai chandan bhai apka kavita
madhepura ke bare mai janana asan kar diya chadan jee apne
Bahut fantasatic kavita hia bhaiya aap ne to yea kavita se sare madhepua vasi ke dil me vo halchal se bhar dhe hai giska hum to ka sare madhepura vasi bhi aap ka divana ho gaya hai I LIKE YOUR POEM
I LIKE YOUR POEM BHAIYA
I LIKE YOUR POEM
kya candan bhai madhepura ke atit aur vartwan me itna antar hai
chandan bhai yadi aap lokdevata me baba vishu ve jor dete aur achchha hota
sochane yog bat hai madhepura ke atit bahut achchha tha
bahut achchha laga apka ranchana
kya madhepura ke atit se sabak le ke future ka narvan karega madhepuravasi
netaji log ne ghata diya madhepura ke star ko
b n mandal aur b p mandal ke bad madhepura neta vihin ho gaya
rajnitik me aage vikashas me peechhe bahut sahi
bahari neta ka jitna ghata hua madhepura ko
jaha shiksha ki pahali uga vahi aaj andhakar hai
madhepura ke atit par roshani dhalane par dhanybad
jyada jogi math ujar
aaj ke netaji rajneti kam karata hai kootniti jyada
aaj ke netaji rajneti kam karata hai kootniti jyada
aajadi ke bad samay ke sath madhepura vikash me peechhe chalate gaya
आपने अपने लेखन से मधेपुरा के नाम को पूर्ण सार्थक कर दिया,आपको दिल से बधाई ।
आपके द्वारा लिखे गए इस कविता में वो रहस्य है सर जिससे संपूर्ण कोशी वासियों के गौरव की बात है जो आपने देश स्तर पर मधेपुरा के धरती को गौरवांवित किया है।
बधाई हो आपको ।