भगवा
रामराज्य में
पुरुष होंगे उत्तम
स्त्री होंगीं सीता
समाज
दो हिस्सों में बंटा होगा 
एक पर रावण का कब्ज़ा होगा
दूसरे पर राम का
फिर जो नया समाज बनेगा 
यानी
रामराज्य का निर्माण होगा
जिसमें सभी पुरुषों को 
निक्कर पहनना
टोपी लगाना
और लाठी रखना अनिवार्य होगा
लड़कियों को स्कर्ट पहनने पर
परम्परा, संस्कार, मूल्य 
और समाज विद्रोही माना जायेगा
महिलाओं को एक हाथ का 
घूँघट काढ़ने की अनिवार्यता होगी
स्त्री
गाय और गाय
स्त्री की तरह खूंटे में बंधीं होगी
यहीं उसकी
आज़ादी की परिधि होगी



डॉ. रमेश यादव, सहायक प्रोफ़ेसर
नई दिल्ली
1 Response
  1. मधेपुरा के मंच पर रामराज्य का अवलोकन अच्छा लगा ...!

    शुक्रिया !


एक टिप्पणी भेजें